







राम समुख दास इंटर कॉलेज (RSDIC) एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है, जो हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत है। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है।
वर्तमान प्रगतिशील युग में सूचना एवं तकनीकी विकास के बिना शिक्षा की परिकल्पना अधूरी है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए राम समुख दास इंटर कॉलेज द्वारा शैक्षिक गतिविधियों, सूचना आदान-प्रदान तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए आवश्यक सूचनाओं, शैक्षिक गतिविधियों एवं महत्त्वपूर्ण घोषणाओं को डिजिटल माध्यमों के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली में गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में निरन्तर वृद्धि हुई है।
इस दिशा में प्राप्त हो रही सफलता के लिए विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि राम समुख दास इंटर कॉलेज भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उपलब्धियाँ स्थापित करता रहेगा।



